सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tractor collision breaks railway boom, causes traffic jam

Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा रेलवे बूम, लगा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 07 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Tractor collision breaks railway boom, causes traffic jam
फोटो-23-रेलवे क्रॉसिंग पर बूम के पास खड़ा ट्रैक्टर।संवाद
विज्ञापन
अछल्दा। कस्बे की रेलवे क्राॅसिंग से गुजर रहे आलू लदे ट्रैक्टर ने बूम में टक्कर मार दी। इससे बूम टूट गया और आवागमन ठप होने से जाम लग गया।
Trending Videos

मौके पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। रेल कर्मियों करीब 45 मिनट में टूटे बूम की मरम्मत कर सही किया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।
दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर बनी रेलवे क्राॅसिंग 13 बी पर शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे गेटमैन फाटक बंद कर रहा था। तभी बिधूना की तरफ से एक ट्रैक्टर आलू लाद कर फफूंद की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वह बूम से टकरा गया और बूम टूट गया गेटमैन ने बूम टूटने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ कांस्टेबल हरेंद्र कुमार ने ट्रैक्टर व चालक को पकड़ लिया।
स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंचे रेलकर्मी ने इमरजेंसी बूम लगा कर फाटक को बंद कर मरम्मत कार्य किया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। फाटक खुलते ही पहले निकलने की होड़ में जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed