{"_id":"69ac68c1d12d9c54030a6632","slug":"padhin-panchayat-utsav-griha-will-be-built-at-a-cost-of-rs-145-crore-auraiya-news-c-211-1-aur1020-140847-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 1.45 करोड़ से बनेगा पढ़िन पंचायत उत्सव गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 1.45 करोड़ से बनेगा पढ़िन पंचायत उत्सव गृह
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पढ़िन में जल्द ही पंचायत उत्सव गृह का निर्माण कराया जाएगा। करीब 1.45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस उत्सव गृह में क्षेत्र के लोग वैवाहिक समारोह, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे। इससे आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
अभी तक क्षेत्र में किसी बड़े सामुदायिक भवन की सुविधा नहीं थी, जिसके कारण शादी-विवाह या अन्य कार्यक्रमों के आयोजन में लोगों को काफी परेशानी होती थी। कई बार लोगों को दूर के कस्बों या शहरों में कार्यक्रम आयोजित करने पड़ते थे। पंचायत उत्सव गृह बनने के बाद यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
इससे पढ़िन, भैसोल, बरौना, खनपुर, हरदुआ, नगला बरी, रामपुर, चमरौली, हरिहरपुर, गढ़िया, कटरा व आसपास के अन्य गांवों के लोगों को इस उत्सव गृह का लाभ मिलेगा। इन गांवों की आबादी आठ से दस हजार तक बताई जाती है। यहां के लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक उपयुक्त स्थान मिल सकेगा।
ग्राम पंचायत क्षेत्र में बनने वाला यह उत्सव गृह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां बड़े हॉल के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी, जिससे एक साथ बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रमों में शामिल हो सकें। ग्रामीणों का कहना है कि उत्सव गृह बनने से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Trending Videos