{"_id":"6a3ad6ab236db428480d46f5","slug":"silence-observed-for-the-victims-of-the-lucknow-fire-tragedy-auraiya-news-c-211-1-aur1024-147073-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: लखनऊ अग्निकांड के मृतकों के लिए रखा मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: लखनऊ अग्निकांड के मृतकों के लिए रखा मौन
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो -35- शोक सभा में मौजूद अधिवक्ता। स्रोत:अधिवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिधूना। लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए अग्निकांड में 15 लोगों की मौत से व्यथित तहसील बार एसोसिएशन बिधूना ने मंगलवार को शोक सभा आयोजित की। सभा में दिवंगतों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन कुमार तिवारी एवं महामंत्री अतुल कुमार तिवारी ने घटना को दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। अधिवक्ताओं ने शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
शोक सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता यादवेंद्र शरण त्रिवेदी, अशोक कुमार सिंह, मुरारीलाल यादव, राम किशोर शुक्ला, रविंद्र पाण्डेय, कमल अवस्थी, गोविंद दुबे, गोविंद सिंह, कुलदीप सिंह, सदन सिंह शाक्य, अरविंद दुबे, शीलू शाक्य, रामपाल सिंह चौहान सहित तहसील बार के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि
औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल की ओर से शहर के शहीद पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित व्यावसायिक भवन में चल रही कोचिंग में हुए अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि दी गई।
समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि यह घटना झकझोरने वाली है। सभी ने मृतकों के परिजन को अधिक से अधिक मुआवजा देने और घायलों का बेहतर इलाज कराने के लिए प्रदेश सरकार से मांग है। इस मौके पर राम आसरे गुप्ता, लक्ष्मी विश्नोई, सुनीला गुप्ता, मंगला शुक्ला, गुड्डन गुप्ता, संजय अग्रवाल, राधा प्रजापति, आदित्य, प्रियांशु समेत कई लोग मौजूद रहे।(संवाद)
-- --
दोषियों पर कार्रवाई की मांग
बेला। अग्निकांड में मारे गए छात्रों व अन्य मृतकों को बेला चौराहे पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। मंगलवार शाम आयोजित इस शोक सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने मृतकों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
इस दौरान मोमबत्तियां जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में भाजपा जिलामंत्री विमल दुबे, कृष्ण कुमार तिवारी, विनीत तिवारी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। (संवाद)