सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Joy of heading for Air Force training turns to tragedy youth dies and  father and daughter injured

Auraiya Accident: एयरफोर्स ट्रेनिंग पर जाने की थी खुशी, हादसे में युवक की मौत और पिता-पुत्री घायल, परिजन बेहाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 24 Jun 2026 09:19 AM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: एयरफोर्स में चयनित युवक की ट्रेनिंग के लिए बंगलूरू जाने से कुछ घंटे पहले ही सड़क हादसे में मौत हो गई। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता और बहन भी गंभीर रूप से घायल हैं।

Auraiya Joy of heading for Air Force training turns to tragedy youth dies and  father and daughter injured
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले के अछल्दा कोतवाली क्षेत्र में एयरफोर्स में चयन होने पर एक युवक को ट्रेनिंग पर जाने के लिए निकलना था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। बुधवार सुबह फफूंद मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एयरफोर्स में चयनित युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया।


फफूंद थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी रामजी (20) पुत्र श्याम सिंह अपनी बहन कुशमा देवी (21) और पिता श्याम सिंह (50) के साथ बाइक से अछल्दा थाना क्षेत्र के छछूंद गांव गए थे। परिजन झाड़-फूंक कराने के बाद वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अमेला बंबा पुलिया के पास फफूंद मुख्य मार्ग पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन





चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क पर ही रामजी ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन ने बताया कि रामजी का चयन एयरफोर्स में हो गया था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आज ही उसे ट्रेनिंग के लिए बंगलूरू रवाना होना था।  घर में खुशी का माहौल था और वह अपनी ट्रेनिंग के लिए घर से निकलने वाला था। घटना स्थल पर पहुंची मां सारिका देवी और छोटे भाई कन्हैया का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed