सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Streets filled with water due to clogged drains

Auraiya News: नाली चोक होने से गलियों में भरा पानी

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 07 Mar 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Streets filled with water due to clogged drains
विज्ञापन
सहार। ग्राम पंचायत किचहिया के गांव गोपालपुर में सफाई न होने से नालियां चोक हो गईं हैं। इससे घरों का गंदा व बदबूदार पानी गलियों में भर रहा है।
Trending Videos

मुख्य रास्ते पर गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास स्थित तालाब के आसपास कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लेने व नालियों की नियमित सफाई न होने से पानी के निकास का रास्ता बंद हो गया है। अब पानी नालियों में रुककर सड़कों पर फैल रहा है। नालियां भी कई जगहों पर बंद पड़ी हैं। इससे समस्या और गंभीर हो गई है।
गांव के लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान आकांक्षा और पंचायत सचिव दीपक कुमार को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गांव के राधेश्याम, राममोहन, महेश, कुलदीप, अमित, रेखा देवी और अंजली सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के समय यह समस्या और भी विकराल रूप ले लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब के आसपास हुए कब्जों की जांच कराने व पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed