सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The asphalt of Kamalpur road was uprooted, bushes became a problem.

Auraiya News: कमालपुर मार्ग का डामर उखड़ा, झाड़ियां बनीं मुसीबत

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 09 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The asphalt of Kamalpur road was uprooted, bushes became a problem.
फोटो-15-उखड़ा पड़ा कमालपुर संपर्क मार्ग।संवाद
विज्ञापन
ककोर। बिलराया-पनवाड़ी से जुड़ा कमालपुर संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाल हो चुका है। गौरी गंगा प्रसाद से दहगांव तक सड़क का डामर पूरी तरह उखड़ चुका है। इससे आवागमन करना मुश्किल हो गया है। वहीं, झाड़ियों से लोगों को दिक्कत हो रही है।
Trending Videos

सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके अलावा सड़क किनारे खड़े देसी बबूल के पेड़ की झाड़ियां और कांटे सड़क तक फैल गए हैं। इससे राहगीरों को निकलने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ता है लेकिन लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण इसकी हालत बदतर हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द सड़क का दोबारा डामरीकरण व बबूल के पेड़ों की छंटाई कराई जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed