सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three buses stop at night, silence all day long

Auraiya News: रात को रुकतीं तीन बसें, दिनभर सन्नाटा

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 09 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Three buses stop at night, silence all day long
विज्ञापन
दिबियापुर। परिवहन निगम ने दिबियापुर बस स्टेशन शुरू तो कर दिया लेकिन यहां अभी यात्री सुविधाओं का अभाव है। हालात यह है कि यहां रात में तीन रोडवेज बसें खड़ी होती हैं लेकिन दिन में सन्नाटा पसरा रहता है।
Trending Videos

बुधवार को बस स्टेशन पर कोई भी बस नहीं थी। कार्यालय छोड़कर सभी कमरों में ताला लगा था। सफाई न होने से फर्श पर गंदगी और बेंचों पर धूल जमी हुई थी। दिबियापुर से गुजरने वाली प्रत्येक बस को बस स्टेशन पर पहुंचने के निर्देश के बावजूद यहां कुछ ही बसें पहुंच रहीं हैं। बसें न पहुंचने से यात्रियों को लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, 28 अक्तूबर 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ककोर मुख्यालय पर आयोजित हुए कार्यक्रम में दिबियापुर बस स्टेशन का लोकार्पण किया था। 11 जनवरी 2024 की रात में बस स्टेशन हैंडओवर हुआ। तब बस स्टेशन का संचालन शुरू हुआ था। दो साल गुजरने के बावजूद यहां पर यात्री सुविधाएं पूरी नहीं हो सकी हैं। स्थिति यह है कि पूरे दिन बस स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहता है। अभी तक किसी भी अधिकारी ने बस स्टेशन की सुध नहीं ली।
चेयरमैन राघव मिश्रा इस समस्या के मामले में परिवहन मंत्री से दो बार मिलकर यात्री सुविधाएं एवं बसों का संचालन शुरू कराने की मांग कर चुके हैं। परिवहन मंत्री ने समस्याओं के निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।
इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपर्णा मीनाक्षी ने बताया कि बसें चल रही हैं। बस स्टेशन की सड़क संकरी होने से समस्याएं आ रही हैं। विभाग रोड को चौड़ी करवाने के लिए प्रयासरत है। बताया कि सफाई कर्मियों का टेंडर रद्द हो जाने से क्षेत्रीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है। जल्द समस्या दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed