सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three water coolers missing, five damaged in Umrain

Auraiya News: उमरैन में तीन वाटर कूलर गायब, पांच खराब

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 20 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three water coolers missing, five damaged in Umrain
विज्ञापन
एरवाकटरा। कस्बे उमरैन में राहगीरों को स्वच्छ व ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2018-19 में ग्राम पंचायत निधि से आठ स्थानों पर वाटर कूलर स्थापित किए गए थे। रखरखाव के अभाव में तीन वाटर कूलर गायब हो गए। वहीं पांच खराब पड़े हैं।
Trending Videos

कस्बे के दुर्गा मंदिर के सामने लगा वाटर कूलर लंबे समय से सफाई न होने के कारण बालू से भर चुका है। इससे पानी आना बंद हो गया है। सर्राफ की दुकान के सामने लगा कूलर बोरिंग गायब होने के कारण बेकार पड़ा है। किराना वाली गली के मोड़ पर रखा कूलर बिना पानी कनेक्शन के सिर्फ शोपीस बनकर रह गया। गमा देवी मंदिर के पास लगा वाटर कूलर ठंडे पानी की बजाय गरम पानी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आंबेडकर तिराहे, सुतियानी मोड़ और बाथम मोहल्ले में में लगाए गए वाटर कूलर अपनी जगह से ही गायब हैं। इनकी सुध लेने वाला कोई जिम्मेदार सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए। इनमें खराब पड़े वाटर कूलरों की मरम्मत कराई जाए और गायब उपकरणों की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में पंचायत सचिव विनय यादव ने बताया कि वाटर कूलरों की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। जो कूलर अपनी जगह पर नहीं हैं, उनकी जानकारी कर उन्हें पुनः स्थापित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed