{"_id":"6a7b769e6da82cf7000d4feb","slug":"transformer-out-of-order-for-five-days-4000-villagers-desperate-for-every-drop-of-water-auraiya-news-c-211-1-aur1024-149663-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पांच दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे चार हजार ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पांच दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे चार हजार ग्रामीण
Wed, 12 Aug 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
पानी की टंकी के लिए रखा फुंका ट्रांसफार्मर। संवाद
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादगंज। अजीतमल विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जगतपुर स्थित पानी की टंकी का ट्रांसफार्मर पांच दिनों से खराब है। इसके कारण मुरादगंज कस्बे और आसपास के इलाकों में गहरा पेयजल संकट पैदा हो गया है। करीब चार हजार की आबादी भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जल निगम के अधिकारियों को बार-बार समस्या बताई गई है लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही दिए गए हैं। धरातल पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पानी न आने से परेशान लोग मोहल्लों के सबमर्सिबल का उपयोग कर रहे हैं। वे दूर-दराज स्थित हैंडपंपों से बाल्टियों में पानी ढोने को मजबूर हैं। टंकी पर तैनात कर्मचारी मानसिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना अधिकारियों को भेजी गई थी।
जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने का मामला संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारियों से लगातार वार्ता की जा रही है। जल्द ही दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाकर जलापूर्ति बहाल कराई जाएगी। इससे ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो सकेगा।