{"_id":"69c42d74f982e94fff0428e5","slug":"truck-driver-trapped-in-cabin-after-hitting-22-wheeler-truck-auraiya-news-c-211-1-aur1009-141878-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 22 चक्का ट्रक में टक्कर मारने के बाद केबिन में फंसा ट्रक ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 22 चक्का ट्रक में टक्कर मारने के बाद केबिन में फंसा ट्रक ड्राइवर
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो-3-कानपुर-इटावा हाईवे पर चालक को केबिन से निकलते दमकल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली से निकले कानपुर-इटावा हाईवे पर खानपुर चौराहा के पास बुधवार सुबह एक 22 चक्का ट्रक में पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे में टक्कर मारने वाला अलीगढ़ निवासी ट्रक ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया। पुलिस और दमकल कर्मी ने घंटों मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। इस दौरान करीब आधे घंटे तक हाईवे बाधित रहा।
हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। औरैया से कानपुर की ओर एक 22 चक्का ट्रक जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाले ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अलीगढ़ स्थित थाना गवाना के गांव मदनपुर छबीला निवासी उसका चालक जयवीर सिंह केबिन के अंदर ही फंस गया। यह ट्रक आगरा से कानपुर की तरफ जा रहा था।
हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य के लिए हाइड्रा क्रेन मंगवाई गई। पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को केबिन से बाहर निकाला।
इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले गए। कोतवाल राज कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हाईवे से हटवाया गया। हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
Trending Videos