सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Students learned science through experiments and saw a future in industry.

Auraiya News: छात्र-छात्राओं ने प्रयोग कर सीखा विज्ञान, उद्योगों में देखा भविष्य

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 26 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Students learned science through experiments and saw a future in industry.
फोटो-30-शिक्षा सोपान आश्रम में मौजूद छात्र व शिक्षक। स्रोत : समन्वयक - फोटो : 1
विज्ञापन
दिबियापुर। जिला विज्ञान क्लब की ओर से कानपुर स्थित शिक्षा सोपान आश्रम आईआईटी व औद्योगिक संस्थानों में शैक्षिक भ्रमण किया। यहां छात्र व छात्राओं ने विज्ञान को वास्तविक प्रयोगों के माध्यम से देखा। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में नजदीक से भौतिकी एवं रसायन के प्रयोग का महत्व समझा।
Trending Videos

भ्रमण के दौरान स्पिन नैनो टेक कंपनी के फाउंडर व सीईओ ने बच्चों को औद्योगिक क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाने को टिप्स दिए। विज्ञान क्लब टीम के नेतृत्व में छात्रों ने महत्वपूर्ण जानकारियों को इकट्ठा किया व शिक्षा के माध्यम से उद्योगों में कॅरिअर बनाने की प्रेरणा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को कानपुर गए बच्चे सबसे पहले नानकारी कानपुर स्थित शिक्षा सोपान आश्रम पहुंचे। पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा द्वारा निर्देशित कार्यक्रम में विज्ञान विशेषज्ञ रितेश कुमार, रंजीत कुमार, योगेश झा व हिमांशु द्वारा उनको वायु दाब, आवृत्ति, प्रकाश प्रकीर्णन व आरजीबी प्रभाव ऑर्गन पाइप, गुरुत्वाकर्षण नियम, दोलन गति, आसुत जल बनाना, इलेक्ट्रो स्टेटिक चार्ज व प्रक्षेप गति को प्रयोग व प्रदर्शन कर जानकारी दी।
आईआईटी में केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर डॉ. अनुराग त्रिपाठी द्वारा छात्रों को रसायन विज्ञान से जुड़ी अवधारणाओं की व्याख्या की। इसके बाद छात्रों को स्पिन नैनो टेक कंपनी ले जाया गया। कंपनी में छात्रों को विभिन्न उत्पादित मशीनों जैसे इलेक्ट्रो स्पिनिंग मशीन, नैनो फाइबर मशीन, मेल्ट स्पिनिंग आदि स्पिनिंग मशीन व हाई वोल्टेज द्वारा केमिकल से फाइबर बनाने की जानकारी दी गई।
इस दौरान जिला विज्ञान क्लब समन्वयक मोहित सिंह, रामेंद्र कुशवाहा, मुहीत सिद्दीकी, ज्ञान प्रकाश, विकास सक्सेना, शिववीर सेंगर, कमलकांत, प्रीति त्रिपाठी, सुमित नारायण व कई कॉलेजों के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed