{"_id":"69cc112d4ac31258a9021ef3","slug":"uncontrolled-e-rickshaw-overturns-seven-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1008-142226-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बेकाबू ई-रिक्शा पलटा, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बेकाबू ई-रिक्शा पलटा, सात घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सवारियों से भरा ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक मौके से ई-रिक्शा लेकर भाग निकला।
बताया गया है कि ई-रिक्शा रामगढ़ से सवारियां लेकर बिधूना आ रहा था। इसी दौरान गांव भिखरा के समीप संतुलन बिगड़ने से ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे में रामनगर की रेखा देवी, कल्याणपुर की कुसुमलता, पुरवा मुले की हिमांशी, श्रीराम, मोहिनी तथा उसका तीन वर्षीय पुत्र आशु और डेढ़ वर्षीय पुत्री आर्या घायल हो गई। इन सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रेखा देवी और श्रीराम की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं, मोहिनी अपने बच्चों के साथ निजी अस्पताल में इलाज कराने चली गईं।
कुसुमलता और हिमांशी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -
ब्रेकर पर गिरी महिला घायल
अछल्दा। मंगलवार सुबह पति के साथ मोपेड से फफूंद जा रही महिला कस्बे में बने ब्रेकर पर उछल कर सड़क पर जा गिरी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फफूंद निवासी लक्ष्मी देवी अपने पति अनुज शुक्ला के साथ मोपेड से अछल्दा से अपने घर जा रही थीं। ब्रेकर पर मोपेड का संतुलन बिगड़ा और लक्ष्मी उछलकर सड़क पर जा गिरीं। उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। यहां से डॉ. ललित मोहन ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)
Trending Videos