सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Water coolers are a showpiece in the summer, passersby are buying water and drinking it.

Auraiya News: गर्मी में वाटर कूलर शोपीस, पानी खरीद कर पी रहे राहगीर

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 31 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Water coolers are a showpiece in the summer, passersby are buying water and drinking it.
फोटो-13-बिधूना में भगत सिंह चौराहा पर लगा वाटर कूलर एक साल से है खराब। संवाद
विज्ञापन
औरैया। गर्मी की शुरुआत होते ही लोगों को ठंडे पानी की जरूरत बढ़ गई है लेकिन जिले में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए वाटर कूलर और फ्रीजर कई जगह खराब पड़े हैं।
Trending Videos

क्षेत्र पंचायत, नगर पंचायत व जनप्रतिनिधियों की निधि से लगाए गए ये कूलर अब शोपीस बनकर रह गए हैं। हालात यह हैं कि राहगीरों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इन वाटर कूलरों पर लगवाने वालों के नाम लिखे हैं, ताकि उनका प्रचार हो सके पर जिम्मेदारों ने इनकी तरफ दोबारा देखना भी जरूरी नहीं समझा कि ये वाटर कूलर चल भी रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं एक तो कहीं डेढ़ साल से वाटर कूलर खराब पड़े हैं। जिले में जगह-जगह कमोवेश यही स्थिति पड़ताल में सामने आ रही है।
---
केस-1-
सांसद निधि से लगा वाटर कूलर एक साल से खराब
एरवाकटरा के बरौना कलां बाजार में क्षेत्र पंचायत निधि से लगा वाटर कूलर पिछले आठ माह से खराब पड़ा है। वहीं, उमरैन ग्राम में बरातघर के सामने रखा कूलर पानी की सप्लाई से ही नहीं जुड़ा जिससे वह उपयोगहीन बना हुआ है। बिधूना ब्लॉक की ग्राम पंचायत असजना में अस्पताल मार्ग पर लगा वाटर कूलर करीब एक वर्ष से बंद है। कस्बे के भगत सिंह चौराहे पर राज्यसभा सांसद गीता शाक्य की निधि से लगाया गया वाटर कूलर भी एक साल से खराब है, इससे लोगों को दुकानों से पानी खरीदना पड़ रहा है। कोतवाली गेट पर नगर पंचायत का कूलर भी पिछले साल से बंद पड़ा है।
---------
केस-2
मरीजों और तीमारदारों को सबसे ज्यादा परेशानी
अजीतमल कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे वाटर कूलर कई महीनों से खराब हैं। यहां मरीजों और तीमारदारों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। अनंतराम क्षेत्र के रसूलपुर सुजान सिंह गांव के पास मुगल रोड किनारे हनुमान मंदिर पर लगा वाटर फ्रीजर डेढ़ साल से खराब पड़ा है। मंदिर के पुजारी रामदास महंत के अनुसार पहले बोरिंग खराब थी, अब फ्रीजर ही काम नहीं कर रहा। राहगीर ठंडे पानी की उम्मीद में आते हैं लेकिन निराश होकर लौट जाते हैं।
----------
केस-3-
दिबियापुर व अन्य स्थानों पर भी हाल बेहाल
दिबियापुर के बाबू दयाराम नगर में नहर के पास लगा कूलर खराबी के कारण ठंडा पानी नहीं दे पा रहा, शुरुआत में गर्म और बाद में सामान्य पानी निकलता है। स्थानीय दुकानदारों ने इसे ठीक कराने की मांग की है। कंचौसी नहर रोड पर लगे कूलर की एक टोटी गायब है जबकि सराय बाजार स्थित शिव मंदिर पर लगा कूलर भी खराब पड़ा है।
-----------
लाखों खर्च पर रखरखाव शून्य
जिले में इन वाटर कूलरों पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन नियमित देखरेख के अभाव में अधिकांश कूलर बंद पड़े हैं। जिम्मेदार विभागों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण और मरम्मत न कराने से स्थिति बिगड़ती जा रही है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा, ऐसे में ठंडे पानी की समस्या और गंभीर हो सकती है। यदि जल्द ही कूलरों की मरम्मत नहीं कराई गई तो लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
---------

सभी खराब वाटर कूलरों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में जहां-जहां वाटर कूलर खराब हैं, उनकी सूची मंगाई गई है। जल्दी ही इन्हें ठीक कराया जाएगा।-संत कुमार पटेल, सीडीओ

फोटो-13-बिधूना में भगत सिंह चौराहा पर लगा वाटर कूलर एक साल से है खराब। संवाद

फोटो-13-बिधूना में भगत सिंह चौराहा पर लगा वाटर कूलर एक साल से है खराब। संवाद

फोटो-13-बिधूना में भगत सिंह चौराहा पर लगा वाटर कूलर एक साल से है खराब। संवाद

फोटो-13-बिधूना में भगत सिंह चौराहा पर लगा वाटर कूलर एक साल से है खराब। संवाद

फोटो-13-बिधूना में भगत सिंह चौराहा पर लगा वाटर कूलर एक साल से है खराब। संवाद

फोटो-13-बिधूना में भगत सिंह चौराहा पर लगा वाटर कूलर एक साल से है खराब। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed