फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   When the bill wasn't paid, the hospital owner handed the baby over to his relative.

Auraiya News: बिल नहीं चुकाया तो अस्पताल संचालक ने अपने रिश्तेदार को सौंपा बच्चा

Wed, 19 Aug 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 19 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
When the bill wasn't paid, the hospital owner handed the baby over to his relative.
एरवाकटरा (औरैया)। बिधूना रोड स्थित एक निजी अस्पताल संचालक ने 70 हजार रुपये बिल न चुकाने पर बच्चे को अपने रिश्तेदारों को सौंप दिया। पीड़िता ने वीडियो वायरल कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर बच्चा वापस दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन


दो अगस्त को प्रसूता ने इटावा के एक निजी अस्पताल में बच्चे का जन्म दिया था।

गांव हरनागरपुर के राजबहादुर उर्फ राजू ने बताया कि उसकी 24 वर्षीय बहन पूजा को एक अगस्त की शाम प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी एरवाकटरा ले जाया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन सीएचसी के बाहर आए, इसी दौरान एरवाकटरा गांव में बिधूना रोड स्थित निजी अस्पताल का संचालक मिला और उसे अस्पताल ले गए। वहां से संचालक गंभीर हालत में पूजा को इटावा के एक निजी अस्पताल ले गया, जहां दो अगस्त को ऑपरेशन से बेटे का जन्म हुआ।
विज्ञापन


तीन दिन बाद महिला को एरवाकटरा लाया गया, जहां संचालक ने कुल खर्च 70 हजार रुपये बताया। पूजा के पति संजीव कुमार ने आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण रकम देने में असमर्थता जताई। आरोप है कि इसके बाद महिला को पांच दिनों तक रोके रखा गया और बिल का भुगतान न होने पर नवजात को छीन लिया। सोमवार को महिला टांके कटाने के लिए इटावा स्थित अस्पताल पहुंची। वहां से वापस आने के दौरान उसकी गाड़ी खराब हो गई। इस दौरान वहां पहुंचा मिस्त्री को उसने घटना बताई। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि संचालक ने उसके बच्चे को कन्नौज के सौरिख स्थित अपनी रिश्तेदार को दे दिया, इसके बदले में 20 हजार रुपये दिए गए हैं। हालांकि महिला की ओर से कहीं शिकायत नहीं की गई है। सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है। फिर भी जांच कराई जाएगी, अगर आरोप सही निकले तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed