{"_id":"69aebf8d76d1a6ea57093181","slug":"women-honored-at-holi-milan-celebrations-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1449807-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: होली मिलन समारोह में महिलाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: होली मिलन समारोह में महिलाओं का सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 09 Mar 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। जायंट्स ग्रुप राइजिंग क्वींस द्वारा रविवार शाम रामकृष्ण नगर मोहल्ले में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में लोगों ने एक दूसरे के गले मिल व गुलाल-अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। संस्था की अध्यक्ष नंदिनी पोरवाल ने महिला थाने की सिपाही वंदना सिंह, हेमलता, अपर्णा सिंह, डॉ. रश्मि यादव व शशिबाला चतुर्वेदी आदि महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर्णा सिंह, रितु चंदेरिया, श्रद्धा मनु चौहान, रेनू सिंह, दीप्ती,शिखा, मोनिका,सुनीता, पिंकी पोरवाल व नीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
उधर, जायंट्स ग्रुप ऑफ श्री राम फाउंडेशन ने भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें अध्यक्ष अमन द्विवेदी, शैलेंद्र पोरवाल, शिवम पोरवाल, उत्कर्ष गुप्ता, विशाल पोरवाल ,रामजी गुप्ता, मनोज राजपूत व राहुल पोरवाल ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान लोगों ने डीजे पर नृत्य कर जमकर खुशियां मनाईं।
विप्र वंश की बैठक में हुआ होली मिलन
दिबियापुर। कस्बे के गुंजन रोड स्थित एक वाटिका में बीती शाम विप्र वंश की मासिक मिलन बैठक व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक की शुरूआत विनोद तिवारी ने होली गीत प्रस्तुत कर किया। डॉ. रामचंद्र दीक्षित, सुरेश चंद्र दुबे व रामबाबू पांडेय द्वारा होली की रचनाएं प्रस्तुत की गई। बैठक को रामनाथ त्रिपाठी, महेश पांडेय, देवेंद्र त्रिपाठी, गिरीश तिवारी व राज किशोर दुबे ने भी संबोधित किया । इस मौके पर राजेश पांडेय द्वारा सभी को अबीर- गुलाल लगाकर सम्मानित कर होली की शुभकामनाएं दी। (संवाद)
मंदिर में गूंजा फाग गायन
अयाना। होली की पंचमी पर रविवार शाम कस्बे के रामजानकी मंदिर में फाग गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव रहटोली से आई फाग टोली ने ढोलक, झांझ और मंजीरों की थाप पर फाल्गुनी गीतों की प्रस्तुति दी। होली के रंग और भक्ति के सुरों से सजा यह आयोजन देर रात तक चलता रहा।
इस अवसर पर श्याम सिंह गुर्जर, विश्राम सिंह सेंगर, कुलपत सिंह सेंगर, तारा सिंह सेंगर, बनाम सिंह सेंगर, अरविंद सिंह सेंगर, संतोष चौरसिया, उजागर सिंह गुर्जर, शिवबरन मिश्रा व राजेश दीक्षित सहित अनेक फाग गायक उपस्थित रहे।(संवाद)
Trending Videos