{"_id":"69b1570de6d121d5c501cb4e","slug":"villagers-stage-protest-at-temple-after-priest-was-beaten-and-robbed-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1451896-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पुजारी को पीटकर लूटने का आरोप, मंदिर में धरने पर बैठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पुजारी को पीटकर लूटने का आरोप, मंदिर में धरने पर बैठे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 11 Mar 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
कंचौसी। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव जमौली स्थित बाबा ब्रह्मदेव मंदिर के पास पुजारी को पीटने के बाद लूट के आरोप मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।
आरोपियों पर लूट की धारा न लगाए जाने से नाराज मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और पुजारियों ने बुधवार को मंदिर परिसर में ही सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन के बाद धरना खत्म हो सका।
गांव जमौली निवासी शिवम यादव चार मार्च की रात अपने एक साथी के साथ चार पहिया वाहन से मंदिर के पास से गुजर रहा था। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि वाहन की चपेट में आकर एक कुत्ते की मौत हो गई। जब मंदिर के पुजारी मोहन दास, हाकिम दास और तुलसी दास ने इस लापरवाही का विरोध किया तो आरोपी ने उनके और हाकिम दास की पिटाई कर दी। आरोप है कि पुजारी की जेब से 3200 रुपये नकद लूट लिए गए।
वारदात के बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक महेश चंद्र का कहना है कि पुलिस को लिखित तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की, जबकि मामला लूट और गंभीर मारपीट का था।
इसी पक्षपातपूर्ण कार्रवाई से नाराज होकर ग्रामीणों और पुजारियों ने न्याय की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया। उन्होंने मंदिर परिसर में धरना शुरू कर दिया। जानकारी पर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने।
इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और आठ दिनों के भीतर आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला मारपीट है। हर पहलू पर जांच की जा रही है, जल्द कार्रवाई की जाएगी।