{"_id":"69b060a9d935bd8916092982","slug":"upset-over-marriage-breakdown-woman-hangs-herself-to-death-auraiya-news-c-211-1-aur1009-141035-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शादी टूटने से क्षुब्ध युवती ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शादी टूटने से क्षुब्ध युवती ने फंदा लगाकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो-35-अंजलि फाइल फोटो|
विज्ञापन
कंचौसी। चौकी क्षेत्र के गांव डेरा जोगी में मंगलवार दोपहर एक युवती ने घर के अंदर फंदे से लटक कर जान दे दी।
परिजन का आरोप है कि कुछ रिश्तेदारों द्वारा शादी तुड़वाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के कारण उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। पुलिस ने परिजन से पूछताछ के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
डेरा जोगी निवासी दरोगानाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी 18 वर्षीय बेटी अंजलि की शादी के लिए वर की तलाश कर रहे थे। होली के आसपास एक जगह रिश्ता तय भी हो गया था। आरोप है कि उनके कुछ रिश्तेदार जो अछल्दा थाना क्षेत्र के किशोरी पुरवा के निवासी हैं, कुछ समय पहले अंजलि के लिए रिश्ता लेकर आए थे।
अंजलि ने उस समय विवाह से इन्कार कर दिया था। पीड़ित पिता के अनुसार रिश्ता ठुकराने से नाराज तीनों आरोपी उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
परिजन का आरोप है कि इसी वजह से युवती का तय हुआ रिश्ता भी टूट गया, इससे अंजलि अवसाद में चली गई। इसी मानसिक तनाव के चलते मंगलवार दोपहर जब घर में कोई नहीं था, अंजलि ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही कंचौसी चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
थाना प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर रुद्र प्रताप नारायन त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के खिलाफ जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos