सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   One person killed, another seriously injured in a collision between two bikes

Auraiya News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 10 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
One person killed, another seriously injured in a collision between two bikes
फोटो-24-अस्पताल में बैठे घायल शिववीर कठेरिया। संवाद
विज्ञापन
एरवाकटरा। बिधूना रोड पर सीएचसी के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने परिजन को सूचना दी।
Trending Videos


बिधूना कस्बा के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी 40 वर्षीय अवनीश तिवारी बाइक से बिधूना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में अवनीश तिवारी व दूसरी बाइक के चालक थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी 36 वर्षीय शिववीर कठेरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने अवनीश तिवारी मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल शिववीर को गंभीर हालत में सैफई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने परिजन को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे अक्षय तिवारी ने बताया कि उनके चाचा अवनीश सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कन्नौज स्थित थाना सौरिख क्षेत्र के गांव भावलपुर निवासी अपनी बड़ी बहन गौरी अग्निहोत्री के घर से बिधूना के लिए निकले थे। उधर, सूचना मिलने पर मृतक की मां मिथलेश तिवारी, भाई मोनू तिवारी, भाभी विमलेश तिवारी व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए।
वहीं घायल शिववीर कठेरिया की पत्नी सुवेदी ने बताया कि उनके पति दिबियापुर के छौंक गांव में चचेरे साले अरुण के तिलक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर परिजन पहुंच गए थे। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-24-अस्पताल में बैठे घायल शिववीर कठेरिया। संवाद

फोटो-24-अस्पताल में बैठे घायल शिववीर कठेरिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed