{"_id":"69b05f2e85b2de7e7d0ee1c1","slug":"two-brothers-crushed-by-a-speeding-car-their-condition-critical-auraiya-news-c-211-1-aur1009-141012-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तेज रफ्तार कार ने दो भाइयों को रौंदा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तेज रफ्तार कार ने दो भाइयों को रौंदा, हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के तिलक नगर में सोमवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद आरोपी मौके से भाग गया था।
शहर के मोहल्ला प्रेमानंद आश्रम तिलक नगर निवासी संगीता ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम पति आदेश कुमार और उनके जेठ अवधेश कुमार बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। मोहल्ले में ही सड़क किनारे खड़े होकर वे अपने किसी ग्राहक से बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को जिला अस्पताल ले गए। वहां से दोनों को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
पीड़ित के अनुसार कार सोनू शुक्ला की है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos