{"_id":"69b05ea3b043d9c615047ee9","slug":"sushil-pandey-became-president-for-the-second-time-winning-by-26-votes-auraiya-news-c-211-1-aur1009-141056-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सुशील पांडेय दूसरी बार अध्यक्ष, 26 मतों से जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सुशील पांडेय दूसरी बार अध्यक्ष, 26 मतों से जीते
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो-47-अध्यक्ष बने सुशील पांडेय का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते समर्थक। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
औरैया। तहसील सभागार में मंगलवार को संपन्न हुए राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में सुशील पांडेय ने जीत दर्ज कर अध्यक्ष बने हैं।
उन्होंने प्रतिद्वंद्वी रामबाबू पांडेय को 26 मतों से शिकस्त दी। सुशील पांडेय की इस जीत पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। वह दूसरी बार अध्यक्ष बने हैं।
त्रिकोणीय मुकाबले में मारी बाजी एल्डर कमेटी के ज्ञानेंद्र मोहन त्रिपाठी, विनोद कुमार त्रिपाठी और सतीश चंद्र द्विवेदी की देखरेख में सुबह साढ़े दस बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। कुल 76 मतदाताओं में से 74 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। चुनाव परिणाम घोषित हुए तो सुशील पांडेय को 45 मत मिले, जबकि रामबाबू पांडेय को 19 और आनंद प्रसाद चतुर्वेदी को महज आठ मतों से संतोष करना पड़ा। दो मत निरस्त कर दिए गए।
एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया 19 फरवरी से शुरू हुई थी। महामंत्री पद पर पहले ही हरिभानु अवस्थी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। जीत की खुशी में निवर्तमान अध्यक्ष शेखर मिश्रा, देवेंद्र दुबे, अविनाश पाठक और अंजनी दीक्षित समेत तमाम अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
Trending Videos