{"_id":"69b05e58f0f93ce29504a645","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-school-van-in-fog-wife-and-aunt-seriously-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1009-141001-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कोहरे में स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी व चाची गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कोहरे में स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी व चाची गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो-14-शरद। फाइल फोटो
विज्ञापन
फफूंद। ककोर मार्ग पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के बीच एक अनियंत्रित स्कूली वैन और बाइक में भिड़ंत हो गई।
हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी उसकी पत्नी और चाची गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव फक्कड़पुर निवासी 32 वर्षीय शरद चंद्र मजदूर था। उसकी पत्नी सोनी सल्लहापुर स्थित लघु प्रेरणा उद्योग में काम करती है। सोमवार रात सोनी और उसकी चाची सर्वेश कुमारी की नाइट ड्यूटी थी। मंगलवार सुबह करीब छह बजे शरद बाइक से दोनों को उद्योग केंद्र से लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान ककोर रोड पर गांव कटरा स्थित राधाकृष्ण इंटर कॉलेज के पास सामने से बच्चों को लेने जा रही एक निजी स्कूली वैन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे के समय सड़क पर कोहरा इतना घना था कि चालक को बाइक का अंदाजा नहीं लग सका। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में शरद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वैन छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस घायलों को सीएचसी दिबियापुर ले गई।
छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शरद अपने पीछे तीन छोटे बच्चे कुणाल (7), राघव (6) और तान्या (4) को छोड़ गया है। पिता की मौत की खबर सुनते ही मासूमों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल महिलाओं का उपचार चल रहा है। वैन चालक की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- अजय कुमार, थानाध्यक्ष, फफूंद
Trending Videos