{"_id":"69bc41bd148fdaa107071249","slug":"youth-dies-in-vehicle-collision-auraiya-news-c-211-1-aur1009-141568-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो-45-ऋषि कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन
फफूंद। कस्बे के पाता अछल्दा बाईपास पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव मानी कोठी निवासी ऋषि कुमार (29) बृहस्पतिवार को फफूंद की ओर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान कस्बा के अछल्दा पाता बाईपास के पास वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी दिबियापुर पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से की गई।
बताया गया कि ऋषि कुमार बड़े भाई सोनू के ससुर को बाइक से भाऊपुर (फफूंद) छोड़कर वापस लौट रहा था तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था और अविवाहित था। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि परिजन को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos