{"_id":"699dcd7cd51c90b373087372","slug":"29-food-courts-inaugurated-in-civil-lines-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-143918-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सिविल लाइंस में 29 फूड कोर्ट का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सिविल लाइंस में 29 फूड कोर्ट का लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 24 Feb 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
47- सिविल लाइन में स्थित फूड कोर्ट का उद्घाटन करते महापौर - निगम
विज्ञापन
अयोध्या। सिविल लाइंस में 29 फूड कोर्ट का लोकार्पण मंगलवार को महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने किया। लोकार्पण के बाद लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र के साथ दुकानों की चाबी सौंपी गई।
महापौर ने परिसर का भ्रमण कर लाभार्थियों से संवाद किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड, आइसक्रीम व अन्य खाद्य सामग्री की बिक्री की जाएगी। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फूड कोर्ट को व्यवस्थित बाजार के रूप में विकसित किया जाए।
इस मौके पर पार्षद अखिलेश पांडेय, चंदन सिंह, विशाल पाल, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, पार्षद प्रतिनिधि अमित गुप्ता व अजय पांडेय, अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा माणिकचंद सहित स्थानीय नागरिक विपनेश पांडेय, संत विपिन तिवारी, श्रीनिवास शास्त्री आदि लोग मौजूद रहे।
इनसेट-
पार्षद ने सूचना न देने पर जताई नाराजगी
अशफाक उल्ला खां वार्ड के पार्षद अखिलेश पांडेय ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में फूड कोर्ट का उद्घाटन हो रहा था, लेकिन उन्हें इसकी सूचना तक नहीं दी गई। इसे उन्होंने लापरवाही नहीं बल्कि उद्दंडता बताया। पार्षद का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान भी निगम की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई।
पार्षद ने कहा कि जब इस संबंध में नगर आयुक्त से बात की गई तो उन्हें बताया गया कि महापौर उद्घाटन करेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी लेटर पैड पर लिखकर जवाब मांगे जाने के बावजूद निगम की ओर से कोई उत्तर नहीं दिया जाता है।
Trending Videos