{"_id":"699dccea877bf19d9a0615e2","slug":"advocate-attacked-his-colleague-during-measurement-snatched-pistol-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-143903-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पैमाइश के दौरान अधिवक्ता ने साथी पर किया हमला, छीनी पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पैमाइश के दौरान अधिवक्ता ने साथी पर किया हमला, छीनी पिस्टल
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 24 Feb 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कैंट कोतवाली क्षेत्र के मझवा गद्दोपुर में पैमाइश के दौरान एक अधिवक्ता ने दूसरे पर हमला कर दिया। इसके बाद उनकी पिस्टल भी छीन ली। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद व 10-15 अज्ञात के खिलाफ डकैती समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
दर्ज एफआईआर में शहर के कृष्ण विहार कॉलोनी, उसरू निवासी अधिवक्ता उपेंद्र पाठक ने बताया कि सोमवार दोपहर लगभग 02:30 बजे राजस्व टीम उनके घर के सामने मोहल्ला मझवा गद्दोपुर में जमीनों की नापजोख कर रही थी। घर से सूचना मिलने पर वह भी मौके पर गए और राजस्व टीम से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच बनबीरपुर निवासी प्रवीण दुबे उर्फ नीटू दुबे, वैभव सिंह उर्फ तन्नू, शिवबाबू यादव, संतोष यादव, रणधीर सिंह, शैलेंद्र सिंह व 10-15 अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया।
शोर मचाने पर उनका चालक शिवम पांडेय, सौरभ पाठक व धर्मेंद्र दुबे बीच बचाव करने पहुंचे तो वह लोग उनके चालक पर भी हमलावर हो गए। नीटू के कहने पर शिवबाबू ने उनकी पिस्टल छीन ली। मोहल्ले के काफी लोगों के इकट्ठा होने पर वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
लेखपाल ने दोनों अधिवक्ताओं पर दर्ज कराई रिपोर्ट
जमीन की पैमाइश करने गए लेखपाल सर्वेश कुमार मिश्र ने दोनों अधिवक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में उन्होंने बताया कि सोमवार की दोपहर वह राजस्व ग्राम गद्दोपुर में स्थित कुम्हारी मिट्टी खाते के जमीन की पैमाइश करने गए थे। आसपास के खातेदारों व नायब तहसीलदार के नेतृत्व में सीमांकन किया जा रहा था। इसी दौरान अधिवक्ता प्रवीण कुमार दुबे व उपेंद्र पाठक अपने 10-12 अज्ञात साथियों के साथ आपस में गाली-गलौज व मारपीट करने लगे और पैमाइश का कार्य बाधित करने लगे। इंस्पेक्टर ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।
Trending Videos