{"_id":"699dcdc995b7f908440056fd","slug":"ai-summit-incident-a-conspiracy-to-defame-india-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-143924-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एआई समिट की घटना भारत को बदनाम करने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एआई समिट की घटना भारत को बदनाम करने की साजिश
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 24 Feb 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
24ayop48--- राम कथा पार्क में संतों के साथ मौजूद डिप्टी सीएम -संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। एआई ग्लोबल समिट के दौरान नग्न प्रदर्शन भारत को बदनाम करने की साजिश है। यह सब राहुल गांधी के इशारे पर किया गया। देश की जनता ऐसे प्रयासों को कभी माफ नहीं करेगी और आने वाले समय में इसका राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यह बातें र प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मंगलवार को कहीं। वह देर शाम रामनगरी पहुंचे। लगभग एक घंटे के प्रवास के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध मंदिर हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए
केरल का नाम “केरलम” किए जाने की मांग पर कहा कि यह लंबे समय से लोगों की भावना रही है। उनके अनुसार “केरलम” भारतीय संस्कृति और विरासत का प्रतीक है और इस नाम से प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और सशक्त होगी। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े मामले पर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज निवेश के क्षेत्र में एक प्रमुख डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। बेहतर कानून-व्यवस्था और पारदर्शी नीतियों के कारण प्रदेश उद्योग और निवेश के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही शीर्ष स्थान पर पहुंचेगा।
अयोध्या नगर निगम के पार्षदों के इस्तीफे से जुड़े सवाल पर वह जवाब देने से कतराते नजर आए और इस विषय पर कोई विस्तृत टिप्पणी नहीं की।लखनऊ विश्वविद्यालय में नवाज को लेकर उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था हर हाल में बनाए रखी जाएगी। शासन को पूरी जानकारी दे दी गई है और किसी भी स्थिति में ला एंड ऑर्डर से समझौता नहीं किया जाएगा।
दर्शन के बाद डिप्टी सीएम भाजपा नेता विशाल मिश्रा के आवास पर आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवदंपती को आशीर्वाद दिया और परिवारजनों से मुलाकात कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक रामचंद्र यादव, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
Trending Videos