{"_id":"699e9e6d243c1391ba048dbe","slug":"video-video-hal-va-bravafata-ka-lkara-palsa-sataraka-esapa-garamanae-na-kaya-pathal-gashata-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: होली व बारावफात को लेकर पुलिस सतर्क, एसपी ग्रामीण ने किया पैदल गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: होली व बारावफात को लेकर पुलिस सतर्क, एसपी ग्रामीण ने किया पैदल गश्त
मिल्कीपुर। रंगों के पर्व होली और बारावफात के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।मंगलवार शाम एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने थानाप्रभारी इनायतनगर रतन कुमार शर्मा व पुलिस बल के साथ इनायतनगर बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी ग्रामीण ने कहा कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना समय रहते पुलिस को दें।जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
बताया कि क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही पुलिस लगातार गश्त कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। बाजार में गश्त के दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।