{"_id":"699ea099c241d7b26d011b40","slug":"video-ayathhaya-ma-rasakhathara-lga-ka-thhana-ka-ha-raha-tal-aama-kasana-parashana-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में रसूखदार लोगों के धान की हो रही तौल, आम किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में रसूखदार लोगों के धान की हो रही तौल, आम किसान परेशान
अयोध्या में तारुन क्षेत्र के लालगंज बाजार स्थित भारतीय खाद्य निगम के विपणन शाखा के तौल केंद्र पर पिछले एक माह से धान की तौल न होने से किसान परेशान हैं। वह रातभर जागकर धान की रखवाली कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि एक माह से ऊपर हो गए ट्राली ट्रैक्टर का भाड़ा ही ज्यादा हो गया। आरोप है कि तौल केंद्र पर प्रतिदिन रसूखदार लोगों की तौल की जा रही है।
पारागरीब शाह के किसान आदर्श कुमार ने बताया की 20 जनवरी से ट्रैक्टर ट्राली पर धान लादकर केंद्र पर डाटा हूं लेकिन अभी तक तौल नहीं हुई है। धान की लागत से ज्यादा ट्रैक्टर का भाड़ा ही हो जा रहा है। प्रतिदिन यहां रखवाली के लिए रत जगा करना पड़ रहा है।किसान ब्रह्मा प्रसाद वर्मा ने कहा कि लगभग 27 दिन हो गया । टट्रॉली पर 40 क्विंटल धान तौल के लिए खड़ा हूं। लालगंज के रामदयाल ने बताया 25 दिन से 10 कुंतल की टोल के लिए ट्राली लगाया हूं। भाड़ा पर भी नहीं चलवा पा रहा हूं।
महमदपुर के राम नरायन वर्मा ने कहा कि जो लोग ऊपर से फोन करवा देते हैं उनकी तौल हो जाती है 20 दिन से ट्राली ट्रैक्टर के साथ तौल के लिये केंद्र पर डटे है। बनघुसरा के किसान राम सहाय ने बताया कि 27 जनवरी से नम्बर लगाया है।लेकिन तौल नही हो रही है। कृपालपुर के राम तीरथ वर्मा व सभाजीत वर्मा ने बताया कि 20 कुंतल की तौल के लिए 15 दिन पूर्व से ही खड़ा हूं लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही है। लोगों ने बताया कि यहां पर जो नंबर है, जिला विपणन एवं खाद्य अधिकारी को कई बार फोन मिला चुका हूं लेकिन उनका फोन नहीं उठता। एसएमआई स्वाति वर्मा ने बताया कि किसानों के धान की तौल उनके क्रम के अनुसार की जा रही है।
बुधवार को 9 जनवरी जिन किसानों का नंबर लगा था उनकी तौल की जा रही है। जिला खाद्य विभाग अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि पहले इस केंद्र पर दो-दो कांटे लगे थे लेकिन एक कांटा होने के कारण उसकी क्षमता 100 कुंतल हो गई है। इसलिए कुछ दिक्कतें हो रही हैं। किसान अगर चाहे तो उनसे बात कर नजदीकी सेंटर पर कॉल करवा सकता है। एक ब्लॉक में एक तौल केंद्र होने से दिक्कत हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।