सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   33 percent women will be given place in the new executive

Ayodhya News: नई कार्यकारिणी में 33 प्रतिशत महिलाओं को स्थान दिया जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 07 Mar 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
33 percent women will be given place in the new executive
21- पार्टी पदा​धिकारियों के साथ बैठक करते पर्यवेक्षक- संगठन
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष की घोषणा के बाद अब महानगर कार्यकारिणी और पदाधिकारियों के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक एवं कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अनिल यादव ने शनिवार को सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में महानगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने और नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विभिन्न नामों पर चर्चा की गई।
Trending Videos



महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी की नीति के अनुरूप नई कार्यकारिणी में 33 प्रतिशत महिलाओं को स्थान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भाजपा की ताकत है और उन्हें नेतृत्व की भूमिका में आगे लाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। महानगर कमेटी में कुल 21 पदाधिकारी, 90 कार्यसमिति सदस्य और 15 विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। पदाधिकारियों में अध्यक्ष के अलावा आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री और एक कोषाध्यक्ष शामिल होंगे। इसके साथ ही मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, आईटी संयोजक और कार्यालय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व भी तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, अभिषेक मिश्र, बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह मौजूद रहे। क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह व विधायक वेद प्रकाश गुप्ता वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद संभावित पदाधिकारियों के नामों को सूचीबद्ध किया गया है, जिसे प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा। प्रदेश स्तर से अनुमोदन मिलने के बाद महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की ओर से नई महानगर कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की जाएगी। पर्यवेक्षक अनिल यादव ने कहा कि नई कार्यकारिणी में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा, ताकि संगठन को और व्यापक और प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed