सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Farmers should increase their income by doing intercropping: Aulakh

सहफसली खेती कर आय बढ़ाएं किसान: औलख

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 07 Mar 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers should increase their income by doing intercropping: Aulakh
22- दो दिवसीय किसान मेले में बोलते कृषि राज्य मंत्री व मौजूद अतिथि।
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किसानों से गन्ना, चना, सरसों और मसूर जैसी सहफसली खेती अपनाकर आय कई गुना बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने शिमला मिर्च की खेती को बढ़ावा देने के लिए भी किसानों को प्रेरित करते हुए बताया कि निजी नलकूपों के बिजली बिल माफ किए गए हैं। सोलर पंप पर अनुदान से किसानों की लागत कम हुई और लाभ बढ़ा है। वह दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेले के शुभारंभ पर बोल रहे थे। उन्होंने मेले में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। साथ ही स्वयं सहायता समूहों और कंपनियों के स्टॉलों की भी सराहना की।
Trending Videos

रुदौली के विधायक रामचंद्र यादव ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से किसानों को मिल रहे लाभ पर प्रकाश डाला। बीकापुर के विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज से स्वास्थ्य व आय की वृद्धि के बारे में जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने किसानों को गोष्ठियों में नई वैज्ञानिक विधाएं सीखने को कहा। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. बिनायक प्रताप शाही ने आलू, लहसुन, प्याज सहित अन्य बीज वितरित कर नई प्रजातियां अपनाने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकारी योजनाओं और कृषि तकनीकों पर चर्चा

उप कृषि निदेशक ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और अनुदानों पर किसानों से चर्चा की। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों से समसामयिक विषयों पर बातचीत की। उन्होंने किसानों की समस्याओं का समाधान किया और उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। सहायक निदेशक मृदा परीक्षण/कल्चर ने उपस्थित सभी का धन्यवाद किया। मेले में कृषि, उद्यान, पशुपालन, गन्ना, नेडा और पराग दुग्ध संघ जैसे विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों पर किसानों को नई तकनीकों और योजनाओं की जानकारी मिली। विभिन्न कंपनियों ने भी अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed