{"_id":"69ac3f49a398d0a8bf03a684","slug":"complaints-made-55-times-in-five-years-but-no-solution-ayodhya-news-c-97-1-ayo1025-144511-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पांच वर्ष में 55 बार की शिकायत, समाधान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पांच वर्ष में 55 बार की शिकायत, समाधान नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 07 Mar 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो -19- मिल्कीपुर सभागार में तहसील दिवस में आए फरियादी- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। जनपद की तहसीलों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 400 शिकायतें दर्ज की गईं जबकि समाधान महज 25 फरियादियों को मिल सका है। सबसे खास यह कि मिल्कीपुर में एक फरियादी ने एक ही मामले में 55वीं बार शिकायत दर्ज कराई जबकि इस बार भी समाधान नहीं हो सका है।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार में एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में हुए आयोजन में 99 मामले दर्ज किए गए। इसमें महज छह शिकायतों का निस्तारण हो सका। यहां तेंधा निवासी मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि पालपुर गांव में सीलिंग भूमि पर पांच वर्षों से अतिक्रमण है। इसकी 55 बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम ने बेदखली का वाद लंबित बताया। एडीएम ने शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
बीकापुर में 70 में 10 का निस्तारण
बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में एसडीएम श्रेया की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 70 शिकायतें आईं। जिनमें से 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष बची शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण का दिशा निर्देश दिया गया। आयोजन में तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रामखेलावन, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अंजू यादव, एसडीओ विद्युत संदीप यादव सहित तहसील स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
रुदौली में 136 शिकायतें, चार का समाधान
भेलसर प्रतिनिधि के अनुसार रुदौली तहसील सभागार में सीडीओ कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में 136 शिकायतों में मौके पर चार का ही निस्तारण हो सका है। यहां सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे, चकमार्ग बाधित करने और अधूरे खड़ंजे के निर्माण जैसी शिकायतें प्रमुख थीं। एक शिकायत में सभासद के पति पर पद के दुरुपयोग और सरकारी भूमि पर कब्जा करवाने का आरोप लगाया गया। वहीं एक अन्य मामले में साधन सहकारी समिति में धान चोरी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान एसडीएम संतोष कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सोहावल में 95 में पांच शिकायतों निपटारा
सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार तहसील दिवस की अध्यक्षता मुख्य राजस्व अधिकारी गजेंद्र सिंह ने की। इस मौके पर 95 शिकायत आई, जिसमें मात्र पांच का निस्तारण हो सका। नायब तहसीलदार रिशु जैन ने बताया की सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व टीम बना दी गई है तथा समयबद्ध गुणवत्ता परक निस्तारण के लिए आदेशित कर दिया गया है। इस मौके पर एसडीएम सविता राजपूत तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर पूजा सिंह सहित सभी राजस्व कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे, इस मौके पर वन विभाग स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे।
Trending Videos