सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   One lakh devotees visited Ram Lalla

Ayodhya News: एक लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 07 Mar 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
One lakh devotees visited Ram Lalla
15- राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर जयघोष करते पंजाब से आए श्रद्धालु- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। शनिवार को लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे दिन जय श्रीराम के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।
Trending Videos




इसी क्रम में पंजाब से विशेष ट्रेन के माध्यम से करीब 1500 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या पहुंचा। श्रद्धालु सीधे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। इनमें से अधिकांश श्रद्धालु पहली बार रामनगरी पहुंचे थे, जिन्होंने भव्य मंदिर और व्यवस्थित दर्शन व्यवस्था की सराहना की। ये श्रद्धालु भगवान वाल्मीकि वाणी प्रचार महासभा व अंतरराष्ट्रीय वाल्मीकि मजबी सिक्ख धर्म समाज पावन वाल्मीकि तीर्थ एक्शन समिति के नेतृत्व में अयोध्या पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




श्रद्धालुओं ने बताया कि रामलला के दर्शन के बाद उनकी वर्षों पुरानी मनोकामना पूरी हो गई। मंदिर परिसर में सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था सुचारु रही, जिससे दूर-दराज से आए भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। नव संवत्सर समारोह से पहले इन दिनों रामनगरी में देश के विभिन्न राज्यों से लगातार श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है, जिससे पूरा शहर आस्था और उत्साह के रंग में रंगा नजर आ रहा है। डॉक्टर अनिल मिश्र ने बताया कि इस समय श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी है। रोजाना 80 हजार से एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। वीकेंड यानी शनिवार व रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed