{"_id":"69ac40b5adc565b33d0874ab","slug":"95-couples-embark-on-the-path-of-life-in-masodha-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-144543-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मसौधा में जीवन पथ पर उतरे 95 युगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मसौधा में जीवन पथ पर उतरे 95 युगल
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 07 Mar 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 25 सामूहिक विवाह में उपस्थित जोड़े- संवाद
विज्ञापन
सोहावल। मसौधा ब्लॉक मुख्यालय के कंपोजिट विद्यालय डाभासेमर परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 95 युगल परिणयसूत्र में बंधकर जीवन पथ पर उतरे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ने सभी को उपहार भेंट कर भावी जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान रहे। वैवाहिक मंडप में हिंदू विधि विधान से सभी 95 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस बार सामूहिक विवाह में मुस्लिम समाज से जुड़े युगल शामिल नहीं थे। विवाहोपरांत प्रत्येक वधू को चांदी की पायल, बिछिया सहित 25 हजार रुपये का सामान दिया गया। इसके अतिरिक्त 60 हजार रुपये वधू के बैंक खाते में हस्तांतरित किए गए। 15 हजार रुपये की अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री भी प्रदान कर उनकी विदाई की गई।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह, एडीओ आईएसबी मनोज तिवारी और एडीओ समाज कल्याण मसौधा अनिकेत पांडेय मौजूद रहे। सोहावल के रवीश मिश्रा, भाजपा नेता सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव, सुनील सिंह, सभासद आशीष श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान मजनावां धमसादीन भी मौजूद रहे। वैवाहिक कार्यक्रम में वर-वधू पक्ष के परिवार और रिश्तेदार भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं।
Trending Videos