{"_id":"699757dd2773305ddb02954c","slug":"5765-students-appeared-for-the-examination-in-both-the-shifts-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-143563-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दोनों पालियों में 5765 छात्रों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दोनों पालियों में 5765 छात्रों ने दी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। यूपी बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले में प्रथम व द्वितीय पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की विभिन्न विषयों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न हुईं। दोनों पालियों में कुल 5765 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 718 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 508 बालक एवं 200 बालिकाएं उपस्थित रहीं, जबकि दस विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, इंटरमीडिएट स्तर पर सिलाई एवं काठशिल्प विषय की परीक्षा में 1012 परीक्षार्थियों में से 43 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में हाईस्कूल सिलाई विषय की परीक्षा में पंजीकृत 68 बालिकाओं में से 64 ने परीक्षा दी, इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा में कुल 4268 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1829 बालक और 2195 बालिकाएं उपस्थित रहीं। इस पाली में 156 बालक और 88 बालिकाएं परीक्षा में शामिल नहीं हुईं। डीआईओएस डॉ. पवन कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षाएं पूरी तरह नकलविहीन, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गईं। एक केंद्र पर सीसीटीवी न चलने कि सूचना मिली है। (संवाद)
Trending Videos