सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Now, Vakalatnama will be available in the court for Rs 500.

Ayodhya News: कचहरी में अब 500 रुपये में मिलेगा वकालतनामा

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 20 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Now, Vakalatnama will be available in the court for Rs 500.
विज्ञापन
अयोध्या। फैजाबाद बार एसोसिएशन में अब 500 रुपये का वकालतनामा मिलेगा। बृहस्पतिवार को सामान्य सदन की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही प्रस्तावित आय-व्यय के साढ़े तीन करोड़ से अधिक का अनुमानित वार्षिक बजट बैठक में पेश किया गया।
Trending Videos

अधिवक्ताओं की मृत्यु के बाद संघ की ओर से दी जाने वाली आर्थिक सहायता धनराशि को पांच लाख से बढ़ाकर सात लाख रुपये कर दिया गया है। अधिवक्ताओं की बेटी की शादी में दी जाने वाली कन्या धन राशि को भी 25 हजार रुपये कर दिया गया है। अधिवक्ता चैंबर के शुल्क को प्रतिमाह 100 रुपये करने का प्रस्ताव भी बैठक में पास किया गया। फैजाबाद बार एसोसिएशन का वार्षिक जनवरी से 31 दिसंबर, 2026 तक का 80,68,596 रुपये का मुनाफे का बजट विरोध व शोर-शराबे के बीच सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव सभागार में कुर्सी, मेज, डायस व फाइबर की कुर्सी खरीदने का बजट बुधवार को ही पास हो चुका है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को वार्षिक आय-व्यय के अनुमानित बजट पर चर्चा के लिए वकालतखाना के सभागार में सामान्य सदन की बैठक हुई। इस दौरान महामंत्री व कोषाध्यक्ष ने बार एसोसिएशन की वार्षिक आय 4,35,26,600 रुपये और व्यय के रूप में 3,54,58,104 रुपये का बजट अधिवक्ताओं के सम्मुख रखा।
22 कार्ययोजनाओं पर हुई चर्चा
बैठक में प्रस्तावित 22 कार्ययोजना पर चर्चा हुई। कुछ अधिवक्ताओं ने वकालतनामा में 200 रुपये की बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर हंगामा किया। कुछ अधिवक्ताओं ने चंदे में भी 25 रुपये की बढ़ोतरी करते हुए 100 रुपये करने का प्रस्ताव रखा। कचहरी परिसर की सुरक्षा के मद्देनजर संपूर्ण परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। कैमरों के सुलभ संचालन के लिए व्यवस्था करने का प्रस्ताव बजट में रखा गया।
लाइब्रेरी में नई पुस्तकों की खरीद को भी मंजूरी
बैठक में लाइब्रेरी में बंद पड़े जनरल की पूर्ति करने, नई पुस्तकों की खरीद व पुरानी पुस्तकों की वाइंडिंग कराने, दानवीर कर्ण योजना संचालित कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। अधिवक्ताओं की पेंशन योजना पर एकराय न बनने के कारण प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया। बजट पर चर्चा देर शाम तक चली। बैठक में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संजीव दुबे, अरविंद सिंह, विजय बहादुर सिंह, सूर्य नारायण सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सुनील सिंह, पूर्व मंत्री मंसूर इलाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed