{"_id":"694813df1b189c3b9801e5b8","slug":"the-statue-of-queen-ho-will-be-unveiled-on-the-24th-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-139864-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 24 को होगा महारानी हो की मूर्ति का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 24 को होगा महारानी हो की मूर्ति का अनावरण
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 21 Dec 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
08- कोरिया पार्क में स्थापित होने वाली महारानी हो की मूर्ति- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी और कोरिया के ऐतिहासिक रिश्तों को नई पहचान देने की दिशा में एक अहम पहल होने जा रही है। 24 दिसंबर को महारानी हो की 10 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह प्रतिमा सरयू तट स्थित कोरिया पार्क में स्थापित की जाएगी। मूर्ति 22 दिसंबर की देर शाम तक अयोध्या पहुंचेगी। अनावरण समारेाह में कोरिया का प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहेगा।
24 दिसंबर को प्रतिमा अनावरण के साथ ही इंडो-कोरियन फेस्ट का भी शुभारंभ होगा, जो दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और ऐतिहासिक संबंधों को जन-जन तक पहुंचाएगा। कोरिया पार्क को विकसित कर इसका संचालन करने वाली वेंडर कंपनी के एमडी राहुल शर्मा के मुताबिक कंपनी ने पर्यटन विभाग की ओर से निर्मित इस पार्क में आर्थिक विकास व पर्यटकों के आकर्षण के लिए अस्थायी निर्माण के प्राेजेक्ट पर अनुबंध किया था, जिसको हरी झंडी मिल गई है।
उन्होंने बताया कि रानी हो के पार्क में अभी तक कोरियाई रानी की प्रतिमा नहीं लगी थी। अब कोरिया सरकार की ओर से रानी हो की 10 फीट ऊंची प्रतिमा और वहां की समृद्धि के प्रतीक देवताओं व महापुरुषों के प्रतीक मूर्तियां अयोध्या भेजी जा रही हैं, जिन्हें पार्क में उपयुक्त स्थलों पर स्थापित किया जाएगा। राहुल शर्मा के अनुसार 24 से 26 तक इंडो-कोरियन फेस्ट में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होने जा रहा है। इसमें कला, सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी। खेल प्रतियोगिताएं, कोरियन फूड स्टाल, कपड़े की बिक्री आदि का आयोजन किया जाएगा।
अयोध्या व कोरिया का है प्राचीन रिश्ता
अयोध्या व कोरिया का प्राचीन रिश्ता है। दक्षिण कोरिया की रानी सूरीरत्ना अयोध्या की राजकुमारी थीं। उन्होंने करीब 2000 वर्ष पहले जल मार्ग से कोरिया की यात्रा की थी। उन्होंने वहां के नरेश किम सूरो से शादी कर ली थी। इसके बाद उनका नाम 'रानी हो' हो गया था। वर्तमान में उनके वंशज कोरिया के करक क्लैन के सदस्य हैं। किम वंश के लोगों की आबादी करीब 60 लाख है। यह दक्षिण कोरिया की कुल आबादी का 10 प्रतिशत है।
Trending Videos