{"_id":"6a4165df656a8411310dcbf2","slug":"10-modern-festival-halls-will-be-built-at-a-cost-of-141-million-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-152635-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 14.10 करोड़ की लागत से बनेंगे 10 आधुनिक उत्सव भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 14.10 करोड़ की लागत से बनेंगे 10 आधुनिक उत्सव भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़।
ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए अब बेटी की शादी का सपना साकार करना आसान होगा। शादी-विवाह के दौरान महंगे मैरेज लॉन और गेस्ट हाउस की व्यवस्था में होने वाली परेशानी जल्द ही दूर होने वाली है। पंचायती राज विभाग ने जिले की सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक आधुनिक उत्सव भवन के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद करीब 14.10 करोड़ रुपये की लागत से इन भवनों का निर्माण कराया जाएगा।
शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी गेस्ट हाउस और मैरेज लॉन की बुकिंग के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। निजी मैरेज लॉन का किराया अधिक होने से गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। इसे देखते हुए पंचायती राज विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त उत्सव भवन बनाने की योजना तैयार की है। प्रस्तावित उत्सव भवनों में शादी-विवाह के अलावा सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकेंगे। भवनों में बरात ठहरने की व्यवस्था, भोजन बनाने के लिए किचन, पेयजल, शौचालय, बिजली, पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे ग्रामीणों को शहरों की तरह अपने क्षेत्र में ही बेहतर आयोजन स्थल मिल सकेगा।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक उत्सव भवन बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। भवन बनने के बाद इनका संचालन पंचायत स्तर पर किया जाएगा और ग्रामीणों को बेहद मामूली शुल्क पर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी सम्मानपूर्वक अपने पारिवारिक समारोह आयोजित कर सकें।
विज्ञापन
विधानसभावार 1.41 करोड़ की लागत से एक-एक उत्सव भवन का प्रस्ताव भेजा गया है। योजना के लागू होने से न केवल ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि गांवों में सामाजिक आयोजनों के लिए स्थायी और आधुनिक आधारभूत ढांचा भी विकसित होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण आयोजन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। - अभय कुमार शाही, डीडी पंचायत विभाग।