सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   112 centers will be set up in Azamgarh and Ballia for wheat procurement.

Azamgarh News: गेहूं खरीद के लिए आजमगढ़ व बलिया में बनेंगे 112 केंद्र

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
112 centers will be set up in Azamgarh and Ballia for wheat procurement.
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडल में धान खरीद के साथ ही गेहूं खरीद की भी तैयारी तेज हो गई है। आजमगढ़ और बलिया में कुल 112 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। इस बार समर्थन मूल्य में 160 रुपये की वृद्धि हुई है।
Trending Videos

रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीद के लिए किसानों के लिए पंजीकरण व अपडेट प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विभिन्न एजेंसियों के आजमगढ़ में 71 और बलिया में 41 क्रय केंद्रों का अनुमोदन हो चुका है जबकि मऊ में क्रय केंद्रों के अनुमोदन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में अभी और क्रय केंद्र बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं की खरीद 17 मार्च से 15 जून तक की जाएगी। किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा गेहूं के एमएसपी में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विक्रय करने के लिए नए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा, जबकि पिछले वर्ष विक्रय कर चुके किसानों को अपना पंजीकरण अपडेट करना होगा।भुगतान सीधे किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। बैंक खाता आधार सीडेड होना चाहिए। और एनपीसीआई पोर्टल पर मैप होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed