सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Charging point for e-bus will be built in the roadways workshop

Azamgarh News: रोडवेज की वर्कशॉप में बनेगा ई बस का चार्जिंग पॉइंट

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Charging point for e-bus will be built in the roadways workshop
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की कवायद तेज हो गई है। अभी जिले को कितनी ई बसें मिलेंगी यह तय नहीं है लेकिन, रोडवेज प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा है। जिले में स्थित रोडवेज के वर्कशॉप में ही चार्जिंग पॉइंट बनाया जाएगा। मैक्स कंपनी इस चार्जिंग स्टेशन का निर्माण करेगी।
Trending Videos

प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। कंपनियों ने भी इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में उतार दिए हैं। लोग इनका उपयोग भी कर रहे हैं। वहीं अब सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का निर्णय लिया है। इसके क्रम में आजमगढ़ से वाराणसी, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर आदि जनपदों के लिए आने वाले दिनों में बसों का संचालन किया जा सकता है। हालांकि अभी तक रोडवेज प्रशासन चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था नहीं कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने भी तक चार्जिंग स्टेशन को लेकर सर्वे नहीं किया है। अगर चार्जिंग स्टेशन लगना आज से शुरू होता है तो इसे लगने में छह महीने का समय लगेगा। लेकिन, बलिया में चार्जिंग स्टेशन का निर्माण चल रहा है जो एक माह में पूरा हो जाएगा। जिले में चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद ही इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो सकेगा।
कुलपति ने भी की है इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की मांग
महाराजा सुहेलदेव विवि की मुख्य मार्ग से दूरी लगभग तीन किमी है। मुख्य मार्ग से विवि तक जाने के लिए छात्र-छात्राओं के पास कोई साधन नहीं है। हालांकि कुलपति ने खुद की व्यवस्था एक ई-रिक्शा की व्यवस्था की है। उनके अनुरोध पर गाजीपुर जाने वाली और गाजीपुर से आने वाली बसें विवि से होकर जाती हैं। कुलपति ने शासन और प्रशासन को पत्र भेजकर आजमगढ़ रोडवेज से विवि तक इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का अनुरोध किया है।
अभी जिले में चार्जिंग स्टेशन ही नहीं है। इसकी कवायद चल रही है। जब तक चार्जिंग स्टेशन का निर्माण नहीं हो जाता तब तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होना मुश्किल है। इसकी कवायद चल रही है। जल्द ही मैक्स कंपनी यहां पर चार्जिंग स्टेशन लगाएगी। इसके बाद ही तय होगा कि कितनी बसों का संचालन होगा।-अभिनव सोनकर, एआरएम रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed