सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   200 liters of fake milk and chemical equipment recovered, one accused arrested

Azamgarh News: 200 लीटर नकली दूध और केमिकल उपकरण बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
200 liters of fake milk and chemical equipment recovered, one accused arrested
मिलावटी दूध नष्ट करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। थाना देवगांव क्षेत्र में पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने केमिकलयुक्त कृत्रिम दूध बनाने के गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मौके से करीब 200 लीटर कृत्रिम दूध सहित भारी मात्रा में अपमिश्रक केमिकल एवं उपकरण बरामद किए हैं। एक को गिरफ्तार कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
Trending Videos

सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि शनिवार को उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी, प्रभारी चौकी लालगंज, पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान काशी डेयरी, मिर्जा आदमपुर के प्रबंधक रजनीकांत मिश्रा एवं अरविंद शर्मा द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम सोफीपुर में दूध टैंकर चालक संतोष कुमार अपने मकान मालिक प्रमोद राय के साथ मिलकर केमिकल मिलाकर दूध तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना देवगांव पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान शाम चार बजे आरोपी संतोष कुमार को केमिकलयुक्त दूध एवं अपमिश्रक पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी व मकान मालिक प्रमोद राय निवासी सोफीपुर मौके से भाग गया। आरोपी जनपद एटा के थाना सतरौली के गोविन्दीगढ़ी का रहने वाला है।
आरोपी ने बताया कि लालच में आकर वह अपने मकान मालिक प्रमोद राय के साथ मिलकर केमिकल मिलाकर नकली दूध तैयार करता था। टैंकर से असली दूध निकालकर उसमें नकली दूध मिलाकर डेयरी में सप्लाई करता था, जबकि निकाले गए असली दूध को प्रमोद राय स्वयं का बताकर काशी डेयरी में बेच देता था। थाना देवगांव में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। भागे हुए आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी के पास से 3 बड़े ड्रम, 4 प्लास्टिक डब्बे, 1 छोटा ड्रम, प्लास्टिक बाल्टी, स्टील की बड़ी टंकी, नीली पाइप व दूध निकालने का लोहे का हाथ पंप बरामद किया गया है।
आरोपियों पास से बरामदगी
नकली दूध – लगभग 200 लीटर
पाउडर व पानी का मिश्रण – लगभग 100 लीटर
केमिकलयुक्त रिफाइंड सोयाबीन तेल – लगभग 40 लीटर
रिंजी पोलराइज्ड (900 मिली) – 02 डब्बे
यूरिया – 45 किलोग्राम
विभिन्न केमिकल एवं मिल्क टेस्टिंग एजेंट – 35 टिन

आरोपी संतोष कुमार काशी डेयरी में टैंकर चलाता था। सोफीपुर में काशी डेयरी का कलेक्शन सेंटर था। संतोष यहीं पर लाकर टैंकर खड़ा करता था। दो महीने पहले उसने यहीं पर एक डेयरी खोली। टैंकर लाकर खड़ा करने बाद वह टैंकर में लाए गए दूध को निकालकर उसमें मिश्रित दूध भरा जाता था। दूध में फैट कम मिलने पर काशी डेयरी के मालिक की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।-राजीव कुमार, एफएसओ लालगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed