{"_id":"6a7ccc4102520e40be0be005","slug":"31-licenses-suspended-for-traffic-rule-violations-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-155307-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 31 लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 31 लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर परिवहन विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जनवरी से अब तक कुल 31 ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निलंबित किए जा चुके हैं। 24 वाहन चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गए।
जिले में लगातार सामने आ रही सड़क दुर्घटनाओं और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर शिकंजा कस दिया है।
ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाना, बिना हेलमेट या जरूरी दस्तावेज के वाहन चलाना और दुर्घटना के बाद मौके से फरार होना, ऐसे कई मामलों में चालकों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन
जिले में अप्रैल से अब तक परिवहन विभाग ने कुल 55 दुर्घटनाएं दर्ज की हैं। इनमें से 31 चालकों का पता चलने के बाद उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। लेकिन 24 चालक हिट एंड रन की श्रेणी में आते हैं।
जो दुर्घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। विभाग अभी तक इन चालकों का पता नहीं लगा पाया है। इसके कारण इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
-- -
केस एक
28 जुलाई को रानी की सराय थाना क्षेत्र के शहीदवारा बाजार में अलसुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त खैरपुर जगजीवन गांव निवासी किशन कुमार के रूप में हुई।
केस दो
22 जून को सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तूपट्टी गांव के पास देर रात करीब एक बजे स्कार्पियो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। इस घटना में चककोट खानकाह गांव निवासी मिथिलेश यादव और उनके मित्र सचिन कुमार की मौत हो गई थी।
वर्जन-- -
सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। स्कूल बसों, डग्गामार वाहनों और मालवाहक वाहनों की विशेष जांच की जा रही है। बिना परमिट, ओवरलोड और गलत पार्किंग करने वाले वाहनों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई तेज की गई है। विभाग का लक्ष्य केवल चालान काटना नहीं है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। -अतुल यादव, एआरटीओ।

वर्जन