सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   45 lakh rupees defrauded in the name of investing in two companies

Azamgarh News: दो कंपनियाेंं में निवेश कराने के नाम पर 45 लाख की ठगी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
45 lakh rupees defrauded in the name of investing in two companies
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र में निवेश योजना के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। फरिहा गांव निवासी नगीना मौर्य ने गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी मनोज कुमार सिंह और उसके परिवार के सदस्यों पर 45 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित नगीना मौर्य ने बताया कि मनोज कुमार सिंह दवा का कारोबार करता है। इसी दौरान दोनों के बीच परिचय हुआ। मनोज ने उसे बताया कि वह एआईसी ग्लोबल हेल्थ केयर और एयरजोन इंटरनेशनल नामक कंपनियां संचालित करता है। इनमें निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलता है। उसके झांसे में आकर नगीना मौर्य ने अलग-अलग तिथियों में मनोज और उसकी पत्नी के खातों में लाखों रुपये जमा कर दिए। 27 अक्टूबर 2023 को उसने मनोज के खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद 17 नवंबर 2023 को चार लाख 80 हजार रुपये नकद जमा किए तथा 18 दिसंबर 2023 को मनोज की पत्नी के खाते में दो लाख 50 हजार रुपये नकद जमा किए। इसके अलावा भी कई बार अलग-अलग माध्यमों से रकम दी गई। आरोप है कि मनोज के बेटे आदर्श, आशु और आयुष तथा उसका साला बृजेश कुमार डेली और साप्ताहिक कलेक्शन के नाम पर लोगों से पैसा वसूलते थे। कुछ समय तक निवेशकों को थोड़ा-बहुत पैसा लौटाया गया, लेकिन बाद में कंपनी का कामकाज बंद कर आरोपी परिवार समेत फरार हो गया और निवेशकों की रकम हड़प ली। पीड़ित का आरोप है कि जब वह अन्य लोगों के साथ अपना पैसा मांगने आरोपी के घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने अभद्र व्यवहार किया।
Trending Videos

बाद में मनोज कुमार सिंह से मिलने पर उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और झूठे एससी/एसटी व छेड़खानी के मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी। उसका करीब 45 लाख रुपये बकाया है। इस मामले में थाना निजामाबाद में मनोज कुमार सिंह, उसकी पत्नी ममता सिंह, बेटे आदर्श, आशु, आयुष और साला बृजेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तहरीर दी। थाना प्रभारी हिमेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed