सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lathi charge for division, four women injured

Azamgarh News: बंटवारे के लिए चटकीं लाठियां, चार महिलाएं घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Lathi charge for division, four women injured
मेंहनगर के गोपालपुर गांव में जमीन विवाद में चलते लाठी-डंडे। संवाद
विज्ञापन
मेंहनगर। गोपालपुर गांव में रविवार की सुबह जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहां एक महिला की हालत गंभीर बनी है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि गोपालपुर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर पहले से दो पक्षों में विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है और पूर्व में प्रशासन ने आदेश दिया था कि दोनों पक्ष जमीन पर किसी प्रकार का निर्माण या अवरोध नहीं करेंगे और जमीन खाली रखी जाए। शनिवार को अनिता पक्ष के तरफ से मौके पर बांस-बल्ली के सहारे कटरैन रखा था। रविवार सुबह करीब सात बजे दूसरे पक्ष घूरा की तरफ से लोग मौके पर पहुंचे और कटरैन आदि को गिराने का प्रयास करने लगे। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष से अनिता (48), नंदिनी (22), संजना, लक्ष्मी घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, नंदिनी की हालत गंभीर बनी है और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शनिवार को मौके पर जाकर दोनों पक्षों को तहसीलदार के आदेश के तहत बताया गया कि मौके पर कोई निर्माण नहीं होगा। आज एसआई पुलिस भर्ती परीक्षा में ड्यूटी लगी है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। अनिता की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed