सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wheat procurement will begin tomorrow at 162 centers in the division.

Azamgarh News: मंडल में 162 केंद्रों पर कल से शुरू होगी गेहूं की खरीद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will begin tomorrow at 162 centers in the division.
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडल में 162 क्रय केंद्रों पर कल से गेहूं की खरीद शुरू होगी। केंद्र प्रभारियों को क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटा, झरना, बोरा आदि की व्यवस्था सोमवार तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया है। इस बार किसानों से समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी। कल यानी 17 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। संभागीय खाद्य नियंत्रक राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि शासन से खरीद का अभी लक्ष्य नहीं आया है, लेकिन क्रय केंद्रों पर खरीद से संबंधित हमारी तैयारी पूरी है। आजमगढ़ में 73, मऊ में 48 और बलिया में 61 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य में 160 रुपये की वृद्धि हुई है। किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी। क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in या मोबाइल एप यूपी किसान मित्र के माध्यम से किया जा सकता है। पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से ही गेहूं की खरीद की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed