सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A reward of Rs 25,000 each has been announced for two accused of firing on youths.

Azamgarh News: युवकों पर फायरिंग के दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A reward of Rs 25,000 each has been announced for two accused of firing on youths.
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के करमी गांव में फायरिंग के मामले में वांछित चंदू यादव और गौरव प्रताप यादव पर एसपी कमलेश बहादुर ने मंगलवार को 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए एएसपी अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में दो टीमें गठित की गई हैं। पहली टीम सीओ मुहम्मदाबाद गोहना तथा दूसरी टीम सीओ सदर आजमगढ़ आस्था जायसवाल के नेतृत्व में गठित की गई है। गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि बीते 17 मई को आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के जमीन हरखोरी निवासी अमरेश सिंह (28) अपने दोस्त धीरज सिंह (समर), अमन सिंह (लल्लू), गौरव सिंह और सिद्धार्थ सिंह के साथ स्कॉर्पियो से चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अल्देमऊ में पूर्व मंत्री यशवंत सिंह की भतीजी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
Trending Videos

लौटते समय करमी गांव के पास बिना नंबर प्लेट की एक थार ने स्कॉर्पियो को ओवरटेक कर आगे अचानक ब्रेक लगा दी। आरोप है कि उसमें सवार आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के बैठौली दौलतपुर निवासी अमन सिंह, मुहम्मदल्ला भदुली निवासी गौरव प्रताप यादव, पल्हनी निवासी आदित्य सिंह, जितेंद्र राजभर उर्फ छोटक, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नीबी बुजुर्ग निवासी चंदू यादव, रामप्रवेश यादव, मोहब्बतपुर निवासी रामसेवक यादव और बम्हौर निवासी संदीप विश्वकर्मा ने मिलकर फायरिंग की थी। पुलिस टीम ने अनिल सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद 22 मई की रात आदित्य सिंह, जितेंद्र राजभर उर्फ छोटक, रामप्रवेश यादव, रामसेवक यादव और संदीप विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed