UP: घास काटने खेत में गई महिला की करंट से मौत, खेत मालिक सप्लाई बंद कर भागा; कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा
Azamgarh News: जिले के सिधारी थाना क्षेत्र स्थित मतौलीपुर गांव में घास काटने खेत गई 42 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। आरोप है कि खेत की बाड़ में बिजली प्रवाहित थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने खेत मालिक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया और पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP News: आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र स्थित मतौलीपुर गांव में बुधवार सुबह खेत की बाड़ में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया।
जानकारी के अनुसार मतौलीपुर गांव निवासी मंधहिर राय गांव में मुर्गी फार्म संचालित करते हैं। मुर्गी फार्म के बगल में उन्होंने सब्जी की खेती भी कर रखी है। खेत को पशुओं से बचाने के लिए चारों ओर कंटीले तार की घेराबंदी की गई थी। आरोप है कि खेत की सुरक्षा के लिए कंटीले तार में बिजली का तार जोड़ दिया गया था, जिससे उसमें लगातार करंट प्रवाहित हो रहा था।
बुधवार सुबह गांव निवासी धरमदेई देवी (42) पत्नी घनश्याम निषाद घास काटने के लिए खेत की ओर गई थीं। घास काटते समय वह अनजाने में करंट प्रवाहित कंटीले तार की चपेट में आ गईं। तेज करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों के अनुसार महिला को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
आरोप है कि घटना के बाद खेत मालिक मंधहिर राय मौके से बिजली का तार हटाकर फरार हो गए। महिला की मौत की खबर फैलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना मिलने पर सिधारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित परिजनों ने शव उठाने से रोक दिया। ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। देर शाम तक गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।