UP: वाराणसी में डूबने से चार लोगों की मौत, मातम में बदलीं गंगा दशहरा की खुशियां; परिवार के सामने हुई घटना
Varanasi News: गंगा दशहरा पर खुशियां मातम में बदल गईं। भैंसासुर और सक्का घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसा परिवार वालों के सामने हुआ, जिससे घाटों पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: गंगा दशहरा पर मंगलवार को आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। आदमपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग घाटों पर गंगा स्नान के दौरान किशोर समेत तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। पहली घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के भैसासुर घाट पर हुई, जहां बिहार के दुर्गावती निवासी अभिषेक (20) नहाते वक्त गहरे पानी में चला गया।
परिवार के साथ गंगा स्नान करने पहुंचे अभिषेक को लोगों ने तुरंत गंगा से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें उखड़ चुकी थीं। इसी घाट पर कोनिया निवासी इवान (12) की परिवार के साथ नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। आदमपुर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से इवान के शव को बाहर निकलवाया। मंडलीय अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
आदमपुर थाना क्षेत्र के सक्का घाट पर सुबह गोंडा के भाटपुरवा निवासी हरिओम सिंह (24) की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। नाविकों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदमपुर पुलिस ने किशोर समेत तीनों के शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बच्चों का शव देखते ही परिजन बदहवाश हो गए। उनकी आंखों के सामने ही इवान, हरिओम और अभिषेक की गंगा में डूबने से मौत हुई। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि घाटों पर अनाउंसमेंट भी कराया गया। बेरिकेडिंग और जेटी के बाहर कोई नहीं जाए। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
तालाब में डूबने से युवक की मौत
चोलापुर थाना क्षेत्र के औरा गांव में अमृत सरोवर में मंगलवार सुबह प्रेमचंद्र अग्रहरि (26) की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बड़े भाई रामचंदर अग्रहरि ने पुलिस को तहरीर दी है। औरा गांव निवासी प्रेमचंद्र अग्रहरि सुबह सात बजे तालाब में नहाने गया था। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।