सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Driven desire for quick riches four students turn robbers robbery case cracked after scouring 70 CCTV

UP: जल्द अमीर बनने की चाहत में चार छात्र बने लुटेरे, लूट का खुलासा; 25 किमी के दायरे में खंगाले 70 सीसी कैमरे

अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 27 May 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: पड़ाव-भोजपुर मार्ग पर मुनीब से हुई 1.34 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। जल्द अमीर बनने की चाहत में चार छात्रों ने इंसाइडर सूचना के आधार पर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने 70 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी छात्र पढ़ाई छोड़ अपराध की राह पर चल पड़े थे।

Driven desire for quick riches four students turn robbers robbery case cracked after scouring 70 CCTV
आरोपियों के साथ पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: पड़ाव-भोजपुर मार्ग पर बीते सप्ताह मुनीब से दिनदहाड़े हुई 1.34 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात का चंदौली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार छात्रों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि साजिश में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन तथा लूटा गया बैग बरामद किया है।

Trending Videos




एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बतायाकि  गिरफ्तार युवक पढ़ाई कर रहे छात्र हैं, लेकिन जल्द पैसा कमाने और महंगे शौक पूरे करने की चाहत में अपराध की दुनिया में उतर गए। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने से पहले कई दिनों तक रेकी की गई थी और एक अंदरूनी सूत्र ने मुनीब की गतिविधियों की पूरी जानकारी आरोपियों को उपलब्ध कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुई थी लूट
थाना मुगलसराय में दर्ज मुकदमे के अनुसार वाराणसी के जुगुल टोला मछोदरी निवासी महताब अहमद 21 मई को अपनी फर्म का बकाया धन वसूलने के लिए पड़ाव से भोजपुर क्षेत्र तक गए थे। विभिन्न दुकानदारों से वसूली के बाद उनके बैग में कुल 1.34 लाख रुपये थे।

दोपहर में वापस लौटते समय ग्राम चौरहट के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवकों ने उनकी मोपेड को पीछे से टक्कर मारकर गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मुगलसराय पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

25 किलोमीटर के दायरे में खंगाले गए 70 सीसीटीवी
पुलिस टीम ने अपराधियों की पहचान के लिए लगभग 25 किलोमीटर के दायरे में लगे करीब 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने चौरहट स्थित ओ.पी. गार्डेन के सामने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीर गोवर्धन निवासी आर्यन श्रीवास्तव, महमूरगंज निवासी शिवांग पाण्डेय, कैमूर (बिहार) निवासी मोहम्मद तारिक अंसारी उर्फ आर्यन तथा ढेलाबीर टिकरी निवासी देव सरकार उर्फ दयाल के रूप में हुई है। सभी वाराणसी क्षेत्र से जुड़े हैं।

विज्ञापन

अंदरूनी सूचना से रची गई थी साजिश
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका साथी आकाश यादव वसूली का कार्य करता है और उसे जानकारी थी कि एक कंपनी का मुनीब प्रत्येक गुरुवार को पड़ाव क्षेत्र में बड़ी रकम की वसूली करता है। इसी सूचना के आधार पर उसने अपने साथी हरीश पाण्डेय और अन्य युवकों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।आरोपियों ने पहले मुनीब की गतिविधियों पर नजर रखी, फिर घटना वाले दिन उसका पीछा किया। भोजपुर के पास मौका देखकर उसे मोटरसाइकिल से धक्का दिया और नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

लूट की रकम छह लोगों में बांटी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि बैग में करीब 1.34 लाख रुपये थे, जिसे छह लोगों ने आपस में बांट लिया था। कुछ रुपये खर्च भी कर दिए गए। वारदात के बाद आरोपियों ने बैग रास्ते में फेंक दिया था, जिसे उनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया। एएसपी ने बताया कि  गिरफ्तार आरोपी एक और लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

एक आरोपी का पहले से है आपराधिक इतिहास
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और पीड़ित का बैग बरामद किया है। पीड़ित महताब अहमद ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों तथा घटना में प्रयुक्त वाहनों की पहचान भी की।गिरफ्तार आरोपी देव सरकार उर्फ दयाल के खिलाफ वाराणसी के भेलूपुर थाने में पहले से मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज है। अब उसके खिलाफ चंदौली में लूटकांड का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed