{"_id":"6a16078e86cb8a950405b92b","slug":"sugarcane-farmers-have-been-paid-rs-128-crore-but-rs-8-crore-is-still-pending-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-150854-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गन्ना किसानों का 128 करोड़ का भुगतान, 8 करोड़ अब भी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गन्ना किसानों का 128 करोड़ का भुगतान, 8 करोड़ अब भी बाकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव को गन्ना देने वाले किसानों को शासन की तरफ से अब तक 128 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है। गन्ने का बकाया मूल्य पाकर किसानों ने राहत की सांस ली है, लेकिन भुगतान के बाद भी चीनी मिल पर किसानों का अभी आठ करोड़ सात लाख रुपये बाकी है। सठियांव बाजार स्थित दी किसान सहकारी चीनी मिल पेराई के दौरान परिक्षेत्र के किसानों से गन्ने की खरीदारी करती है। चीनी मिल के जीएम विकास सिंह ने बताया कि पेराई सत्र में कुल 35 लाख 24 हजार क्विंटल गन्ना की खरीदारी किसानों से की गई थी। पेराई सत्र में चीनी मिल एक नवंबर से लेकर 23 मार्च तक चली। खरीदे गए गन्ना का कुल मूल्य एक अरब 36 करोड़ सात लाख रुपये था। चीनी मिल परिक्षेत्र में आने वाले गन्ना किसानों की संख्या 151600 बताई गई। उन्होंने बताया कि गन्ना किसानों को 78 करोड़ रुपये का भुगतान बीते 28 जनवरी तक कर दिया गया था। मिल को गन्ना आपूर्ति करने के बाद किसानों को लंबे समय से बकाया भुगतान का इंतजार था। शनिवार को किसानों को बकाये में से 50 करोड़ रुपये का और भुगतान किया गया। अभी किसानों का मिल पर आठ करोड़ सात लाख रुपये बकाया रह गया है। मिल प्रबंधन इसको भी जल्द भुगतान की करने की बात कह रहा है।
किसानों को एक अरब 36 करोड़ सात लाख देना था। इसमें से जनवरी में 78 करोड़ को भुगतान किया गया था। अभी शनिवार को भी 50 करोड़ का भुगतान किया गया। जो बकाया गन्ना मूल्य है उसको भी जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा। - विकास सिंह, जीएम, दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव।
विज्ञापन
विज्ञापन