फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Aabha Health ID will now also be mandatory for treatment at CHC

Azamgarh News: सीएचसी में इलाज के लिए भी अब अनिवार्य होगी आभा हेल्थ आईडी

Thu, 23 Jul 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Aabha Health ID will now also be mandatory for treatment at CHC
आजमगढ़। स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने के लिए जिले की 31 सीएचसी में भी आभा हेल्थ आईडी की व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस व्यवस्था से मरीजों के इलाज का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। जिला अस्पताल में पहले से यह व्यवस्था लागू है। ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए मरीजों के पास अब आभा हेल्थ आईडी होना अनिवार्य होगा। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सभी मरीजों को आभा हेल्थ आईडी से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। अब सीएचसी में आने वाले मरीजों की ओपीडी पर्ची आभा आईडी के माध्यम से ही बनाई जाएगी। जिन मरीजों के पास अभी आभा आईडी नहीं है, उन्हें अस्पताल परिसर में ही इसे बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि आभा आईडी बनाने के लिए मरीज के पास आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर और स्मार्टफोन होना जरूरी है। सत्यापन के बाद मरीज की यूनिक हेल्थ आईडी तैयार कर दी जाएगी। एक बार आईडी बनने के बाद मरीज को केवल अपना आभा नंबर याद रखना होगा। अगली बार अस्पताल आने पर इसी नंबर के आधार पर काउंटर से ओपीडी पर्ची जारी कर दी जाएगी। बार-बार व्यक्तिगत जानकारी देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सीएमओ के अनुसार, आभा हेल्थ आईडी के माध्यम से मरीजों की जांच रिपोर्ट, दवा, उपचार और अन्य चिकित्सकीय विवरण डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेंगे। इससे मरीज का स्वास्थ्य रिकॉर्ड एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा, जिससे डॉक्टरों को इलाज में सुविधा मिलेगी और समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन

सभी सीएचसी प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि अधिक से अधिक मरीजों की आभा आईडी बनाई जाए। उन्हें इसके लाभों के प्रति जागरूक किया जाए। इस पहल से स्वास्थ्य सेवाएं अधिक पारदर्शी, तेज और मरीजों के लिए सुविधाजनक बनेंगी। - डॉ. एनआर वर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article