फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP is creating an atmosphere of dictatorship in the country: Dr. Sangram

देश में तानाशाही का माहौल बना रही है भाजपा : डॉ. संग्राम

Thu, 23 Jul 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
BJP is creating an atmosphere of dictatorship in the country: Dr. Sangram
आजमगढ़। शासन के निर्देश पर बुधवार को जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की बीच बैठक हुई। मंगलवार के छात्रों के आंदोलन को देखते हुए एहतियात के तौर सपा कार्यालय के बाहर और कलेक्ट्रेट के आसपास पुलिस तैनात थी। बैठक खत्म होने के बाद बाहर आए सपा विधायक डॉ. संग्राम यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि देश में लोकतंत्र के प्रति भाजपा का जो रवैया है वह तानाशाही का माहौल बना रहा है। पेट का सवाल हो या राममंदिर में चंदा चोरी का, जब जनता के बीच से सवाल निकलकर आया है तो सरकार को जवाब देना चाहिए, जिससे लोगों पर विश्वास कायम हो सके। जनता के प्रति पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। छात्रों के आंदोलन का समर्थन कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से छात्रों में आक्रोश था। सपा विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद जरूरी है। सपा विधायक नफीस अहमद ने कहा कि दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्र अपनी बातों को सरकार के समक्ष रखना चाहते थे, लेकिन जिस तरह से सिविल ड्रेस में पुलिस ने छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया, उसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। कहा कि जेएनयू में जब छात्रों ने आंदोलन किया था तब भी ऐसे लोग वहां पहुंचे थे। यह सरकार से संरक्षण प्राप्त लोग हैं जो अपनी आइडेंटिटी छिपाकर गुंडागर्दी का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed